बंद

    30.05.2023 : ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत ‘गोवा राज्य स्थापना दिवस’ का आयोजन

    प्रकाशित तारीख: May 30, 2023

    ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत ‘गोवा राज्य स्थापना दिवस’ का आयोजन

    गणमान्य आमंत्रित

    मुंबई निवासी गोवेकर

    ‘आम्ही गोवेकर’ के सदस्य

    आज सम्मानित हो रहे विशिष्ट अतिथि

    अधिकारी गण

    बहनों और भाइयों

    आप सभी का महाराष्ट्र राजभवन में हार्दिक स्वागत करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रहा हूं।

    आज पहली बार हम महाराष्ट्र राजभवन में गोवा का स्थापना दिवस मना रहे हैं।

    मैं इस अवसर पर मुंबई में रहने वाले गोवा के सभी लोगों को ‘राज्य स्थापना दिवस’ की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

    महाराष्ट्र राजभवन की तरह, देश के कई राजभवनों में भी आज ‘गोवा राज्य स्थापना दिवस’ मनाया जा रहा है।

    बहनों और भाइयों,

    भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत सभी राजभवनों को देश के विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस मनाने के लिए कहा है।

    इस प्रकार के आयोजन राज्य की परंपरा, संगीत, कला, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित करता है और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है।

    माननीय प्रधानमंत्री जी की पहल की वजह से आज हम एक दूसरे से मिल रहे हैं और समझ रहे हैं।

    दिनांक 30 मई 1987 को गोवा भारतीय संघ का 25वां राज्य बना।

    महाराष्ट्र और गोवा दो करीबी भाइयों की तरह हैं, जो सीमा, भाषा, संगीत और संस्कृति साझा करते हैं।

    शेष भारत के विपरीत, गोवा केवल 19 दिसंबर 1961 को पुर्तगाली शासन से स्वतंत्र हुआ।

    राम मनोहर लोहिया जैसे नेताओं और महाराष्ट्र के कई नेताओं ने पुर्तगाली शासन से गोवा की मुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    भारत के लोग गोवा द्वारा की गई प्रगति और राष्ट्र के लिए इसके विविध योगदानों के लिए बहुत प्रशंसा करते हैं।

    गोवा ने देश को भारत रत्न लता मंगेशकर, आशा भोसले, डॉ आर ए माशेलकर, संगीतकार रेमो फर्नांडीस, कार्टूनिस्ट मारियो मिरांडा और कई अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तित्व दिए हैं।

    हर भारतीय की गोवा जाने, उस के रेतीले समुद्र तटों, प्राचीन मंदिरों और चर्चों को देखने की इच्छा होती है।

    भारत विविध संस्कृतियों और परंपराओं वाला एक महान राष्ट्र है।

    और हमारे देश की सबसे खूबसूरत विशेषता इन सभी विविधताओं में एकता है।

    यह समृद्ध, रंगीन संस्कृतियों और जीवन के तरीकों का मोज़ेक है।

    गोवा सभी धर्मों की भूमि है।

    गोवा के लोग विशेषकर संगीत, साहित्य और कला क्षेत्र में बहुत दिलचस्पी रखते है, और इसी कारण गोवा ने देश को श्रेष्ठ गायक, साहित्य कर्मी, कवि, डॉक्टर्स, वैज्ञानिक और अन्दिय पेशेवर दिये है।

    गोवा ने देश को मनोहर पर्रिकर जैसा समर्पित जन नेता दिया।

    मुझे स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में श्री पर्रिकर जी के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

    कई सर्वेक्षणों में गोवा, विकास के मानकों पर नंबर एक राज्य, के रूप में उभरा है।

    आज पहली बार मुझे पता चला कि मुंबई में गोवा के इतने लोग रहते हैं।

    गोवा के स्थापना दिवस पर, मैं आप सभी को बधाई देता हूं और आप सभी को अपने चुने हुए क्षेत्रों में सफलता की कामना करता हूं।

    जय हिन्द ! जय महाराष्ट्र ! जय गोवा !!