बंद

    26.03.2024 : केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा स्थापित ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन्स’ द्वारा आयोजित ‘लॉजिक्स इंडिया 2024’ का उद्घाटन समारोह

    प्रकाशित तारीख: March 26, 2024

    केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय द्वारा स्थापित ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गनाइजेशन्स’ द्वारा आयोजित ‘लॉजिक्स इंडिया 2024’ का उद्घाटन समारोह। 26 मार्च 2024

    श्री श्याम जगन्नाथन, महानिदेशक, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया

    श्री रईद बुखातिर, कॉमर्शियल डायरेक्टर, सैफ जोन

    श्री अश्वनी कुमार, अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशनस (FIEO)

    श्री परेश मेहता, रिजनल चेअरमन, FIEO

    वैश्विक लॉजिस्टिक्स समुदाय के सदस्य।

    प्रिय अतिथियों और अधिकारी

    लॉजिक्स इंडिया 2024 – कॉन्फरन्स, प्रदर्शनी, बायर – सेलर मीट के 5 वें संस्करण का उद्घाटन करते हुए प्रसन्नता हो रही है।

    लॉजिक्स इंडिया 2024 के भव्य आयोजन के लिए मै फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन्स (फियो) का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। मैं इस 3 दिवसीय कॉन्फरन्स, प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी प्रतिनिधियों, प्रदर्शकों और व्यापारियों का हार्दिक स्वागत करता हूं।

    मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन पिछले छह दशको से भारत के निर्यात को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

    जानकर प्रसन्नता हुई कि फेडरेशन के सदस्यों में रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद, इंजीनियरिंग निर्यात संवर्धन परिषद और कई अन्य संगठन के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।

    भारत का विकासशील देश से विकसित देश में परिवर्तन हमारे निर्यात प्रदर्शन पर निर्भर करता है, जो बदले में लॉजिस्टिक क्षेत्र पर निर्भर करता है।

    भारत 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है। यह जरूरी है कि हमारे पास बेहतर वैश्विक स्तर के लॉजिस्टिक लिंकेज हों।

    इसी दृष्टि से भारत सरकार ने 2022 में अपनी राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति की घोषणा की है।

    राष्ट्रीय लॉजिस्टिक नीति में बुनियादी ढांचे के विकास, व्यापार के विस्तार और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं।

    देश के अग्रणी औद्योगिक राज्यों में से एक होने के नाते, महाराष्ट्र का देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद में 14.2 प्रतिशत योगदान है।

    भारत के कुल निर्यात में 17.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ राज्य एक प्रमुख निर्यातक है।

    लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के विकास को और अधिक सहायता देने के लिए, सरकार विभिन्न उपाय कर रही है, जिनमें लॉजिस्टिक्स पार्कों का निर्माण, सामान्य लॉजिस्टिक्स प्लेटफार्मों की स्थापना और मल्टी मोडल परिवहन कनेक्टिविटी में सुधार शामिल हैं। नवी मुंबई में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क भी स्थापित किया जा रहा है।

    लॉजिस्टिक्स उद्योग का विस्तार केवल औद्योगीकरण को ही बढ़ावा नहीं देता, बल्कि इसमे रोजगार निर्मिती की बहुत बडी क्षमता है और संभावना भी है।

    लॉजिक्स इंडिया 2024 कॉन्फरन्स और प्रदर्शनी भारत को वैश्विक लॉजिस्टिक हब बनाने के हमारे सामूहिक प्रयासों का एक प्रमाण है।

    यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं को एक साथ लाता है, सहयोग तथा नेटवर्किंग को बढ़ावा देता है और भारत के भीतर तेजी से बढ़ते लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में विकास के अवसरों की खोज करता है।

    भारत को वैश्विक लॉजिस्टिक हब बनाने के इस दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में देश में सक्रिय रूप से काम हो रहा है।

    सागरमाला परियोजना, भारतमाला परियोजना और राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति जैसी पहले देश के लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को बढ़ाने, लागत कम करने और भारत को एक पसंदीदा लॉजिस्टिक्स गंतव्य के रूप में स्थान देने के लिए लागू की गईं।

    बिजनेस की 13-14 फीसदी लॉजिस्टिक लागत को सिंगल डिजिट में लाने का लक्ष्य देश ने रखा है। इससे भारत जर्मनी और जापान जैसे देशों के बराबर आ जाएगा, जो अपने विकसित लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे के लिए जाने जाते हैं।

    यह जानकर मुझे बहुत प्रसन्नता हुई कि लॉजिक्स इंडिया 2024 ने शिपिंग लाइन्स, फ्रेट फारवर्डर, बंदरगाह और टर्मिनल / एयरलाइंस, एयर कार्गो, समुद्री कार्गो, और बहुत कुछ सहित 35 से अधिक देशों के लगभग 100 लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता को आकर्षित किया है।

    मैं सभी प्रतिभागियों से सहयोग, साझेदारी और व्यवसाय वृद्धि के लिए अवसरों का पता लगाने के लिए इस मंच का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह करता हूं।

    मुझे विश्वास है कि लॉजिक्स इंडिया 2024 लॉजिस्टिक्स उद्योग के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा और देश में, भारत की अर्थव्यवस्था विकास पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

    कौशल विश्वविद्यालय सहित 27 सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में, मैं सभी विश्वविद्यालयों से FIEO के साथ मिलकर काम करने के लिए कहूंगा। हमारे पास लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए आवश्यक कुशल जनशक्ति की आवश्यकता को पूरा करने की शक्ति और क्षमता है।

    एक बार फिर, मैं इस उल्लेखनीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन को बधाई देता हूं। और मैं आप में से प्रत्येक को इस सफल और फलदायी लॉजिक्स इंडिया 2024 की शुभकामनाएं देता हूं।

    जय हिन्द। जय महाराष्ट्र।।