बंद

    18.11.2023 : भारतीय नौसेना और ‘नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन’ द्वारा आयोजित ‘इंटर स्कूल इंडियन नेवी क्विज ‘G-20 थिंक नेशनल’ फाइनल राउंड

    प्रकाशित तारीख: November 18, 2023

    भारतीय नौसेना और ‘नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन’ द्वारा आयोजित ‘इंटर स्कूल इंडियन नेवी क्विज ‘G-20 थिंक नेशनल’ फाइनल राउंड, गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई। शनिवार 18 नवंबर 2023

    एडमिरल आर. हरि कुमार, भारतीय नौसेना प्रमुख

    श्रीमती कला हरि कुमार, अध्यक्ष, ‘नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन’

    वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, पश्चिमी नौसेना कमान,

    नौसेना के सभी वरिष्ठ अधिकारी

    राज्य सरकार के अधिकारी,

    भारतीय नौसेना के सभी पुरुष और महिला अधिकारी तथा उनके परिवार जन

    विभिन्न स्कुलों के शिक्षक, प्रधानाचार्य और ऊर्जावान छात्र – छात्राएं,

    सबसे पहले मैं भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार का मुंबई में हार्दिक स्वागत करता हूं।

    ‘नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन’ की अध्यक्ष श्रीमती कला हरि कुमार का भी मै हार्दिक स्वागत करता हूं।

    प्रतिष्ठित ‘G-20 थिंक क्विज़’ का फाइनल राऊंड देखकर मुझे सचमुच बेहद खुशी हुई।

    आज के फायनल क्विज़ राऊंड बहुत शानदार और ज्ञान वर्धक रहे। सभी टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    22 नवंबर को ‘इंडिया गेट’ पर होने वाले G-20 देशोंके अंतर्राष्ट्रीय राउंड के लिये चयनित सभी छात्रों को बधाई देता हूं।

    मैं कामना और आशा करता हूं कि आप देश का नाम रोशन करेंगे और देश को गौरवान्वित करेंगे।

    मैं भारतीय नौसेना को, और विशेष रूप से, ‘नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन’ को G-20 क्वीज की कल्पना करने और इसे एक राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाने के लिए बधाई देता हूं।

    आज बडी संख्या में उपस्थित नौसेना के वीर जवानों को मै विशेष रूप से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

    नौसेना के अधिकारी और जवान हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा करते हैं और हमारे देश को सुरक्षित रखते हैं। आप भारत के सच्चे विजेता हैं।

    भाइयों और बहनों,

    हाल ही में, भारत की अध्यक्ष्यता’ में G-20 शिखर संमेलन संपन्न हुआ।

    माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने नई दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन की उत्कृष्ट मेजबानी की।

    आज दुनिया का भारत के प्रति दृष्टीकोन में बहुत बडा परिवर्तन आया है।

    आज पुरा विश्व, प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मामलों पर, भारत के विचारों और राय का गंभीरता से संज्ञान लेता है।

    सभी क्षेत्रो में भारत का आत्मविश्वास बढ रहा है।

    हमारे वैज्ञानिकों ने मिशन चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक पूरा किया और चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की।

    चंद्रयान मिशन के बाद, भारत ने अपना सोलर मिशन लॉन्च किया है।

    विभिन्न खेलों में भी भारत का प्रदर्शन उसके नये आत्मविश्वास को दर्शाता है।

    चीन में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने अपना अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

    भारत ने पहली बार 100 से ज्यादा पदक जीते।

    बर्लिन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक में भी हमारे दिव्यांग और मानसिक रूप से विकलांग खिलाड़ियों ने भी देश के लिए कई पदक जीते।

    पिछले एक महीने से आप सभी, भारतीय क्रिकेट टीम का नया आत्मविश्वास देख रहे हैं।

    हम विश्व कप फाईनल में पहुंचे है, और हमें विश्वास है कि भारत कल विश्व कप हासील करेगा।

    हमारा यही आत्मविश्वास आज चयनीत छात्र छात्राएं इंटरनॅशनल राउंड में भी दिखायेंगे ऐसा मुझे विश्वास है।

    मित्रों,

    भारत की सशस्त्र सेनाएं हमारे महान राष्ट्र का गौरव हैं।

    आज भारतीय नौसेना विभिन्न देशों के लिये, पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में उभरा है।

    INS विक्रांत, INS मारमुगाओ, INS करंज और निर्माणाधीन INS इंफाल जैसे स्वदेशी अत्याधुनिक युद्धपोतों को शामिल करने के साथ, भारतीय नौसेना “आत्मनिर्भर भारत” के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार कर रही है।

    महिला अग्निवीरों का सेना दलो में प्रवेश, लैंगिक समावेशिता की दिशा में, भारतीय नौसेना के प्रयास का प्रतीक है।

    क्वीज एवेंट कुछ दिन बाद खत्म हो जायेगी। लेकिन, यहाँ उपस्थित शिक्षकों से मै कहना चाहूंगा कि, आप छात्रों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करे।

    प्रश्न पूछने के माध्यम से ही वे दुनिया को समझ पाएंगे।

    हमारी संस्कृति का महाकाव्य, भगवत गीता, अस्तित्व में नहीं आए होते अगर अर्जुन ने भगवान कृष्ण से प्रश्न नहीं पूछे होते।

    प्रश्न पूछने और उत्तर खोजने से ही गीता का ज्ञान प्रकट हुआ।

    प्रश्न करना अज्ञानता का प्रतीक नहीं है, बल्कि आत्मज्ञान का मार्ग है।

    मुझे खुशी है कि भारतीय नौसेना ने क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित करके जिज्ञासा और ज्ञान की इस भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया है।

    मुझे विश्वास है कि, इस प्रतियोगिता से हमारे नागरिकों के बीच समुद्री जागरूकता बढेंगी।

    इस भव्य आयोजन की संकल्पना के लिए मैं ‘नेवी वेलफेयर एंड वेलनेस एसोसिएशन’ का और भारतीय नौसेना का फिर एक बार, हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

    सभी विजेताओं को नई दिल्ली में हो रहे अंतर्राष्ट्रीय फाइनल के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

    धन्यवाद।
    जय हिंद।।