बंद

    11.09.2023 : मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र और ‘आगम’ की संयुक्त पहल से प्रकाशित कॉमिक बुक ‘मी द सुपरहीरो इंडियन सिटीजन’ का विमोचन

    प्रकाशित तारीख: September 11, 2023

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र और ‘आगम’ की संयुक्त पहल से प्रकाशित कॉमिक बुक ‘मी द सुपरहीरो इंडियन सिटीजन’ का विमोचन, राजभवन मुंबई, 11 सितंबर 2023

    श्री श्रीकांत देशपांडे, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र

    कॉमिक बुक ‘मी द सुपरहीरो इंडियन सिटीजन’ की लेखिका तथा ‘आगम’ की संस्थापक श्रीमती भारती दासगुप्ता

    श्रीमती अनुराधा सेनगुप्ता

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी, महाराष्ट्र कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी गण, तथा ‘आगम’ से जुडे प्रतिनिधी

    महाराष्ट्र राजभवन में आप सभी का हार्दिक स्वागत करता हूं।

    राजभवन, भारत के संविधान और लोकतंत्र की, राज्य की सर्वोच्च संस्था है।

    इसलिए यह उचित है कि युवाओं की लोकतंत्र तथा चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गयी कॉमिक बुक ‘मी द सुपरहीरो इंडियन सिटीजन’ का विमोचन राजभवन में किया जाए।

    चुनाव खत्म होते ही राजभवन अक्सर चर्चा में आ जाता है। मीडिया का फोकस भी राजभवन की ओर शिफ्ट होता है।

    चुनाव आयोग के अधिकारी राज्य विधानसभा चुनाव में निर्वाचित उम्मीदवारों की सूची राज्यपाल को सौंपते हैं।

    फिर अलग अलग राजनीतिक दल के नेता सरकार स्थापना का दावा पेश करने राजभवन में आते है।

    महाराष्ट्र राज्य की स्थापना के बाद से, इस राजभवन ने अनेक सरकारों का गठन देखा है।

    राजभवन के दरबार हॉल ने मुख्यमंत्रियों और उनके कैबिनेट सहयोगियों के कई शपथ ग्रहण समारोह देखे हैं।

    भारत का संविधान दुनिया के सबसे व्यापक संविधानों में से एक है।

    यह गर्व की बात है कि संविधान का निर्माण महाराष्ट्र के सपूत भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर ने किया था।

    पहले ही दिन से, हमारे संविधान ने पुरुषों के साथ महिलाओं को भी मतदान का समान अधिकार प्रदान किया, जो कि इंग्लैंड ने भी नहीं दिया था।

    हमारे संविधान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि इसने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा कामकाजी संसदीय लोकतंत्र बनाया है। इसने देश की एकता और एकात्मता को मजबूत बनाया है।

    इस वर्ष एक बड़ा जनसांख्यिकीय परिवर्तन हुआ है।

    भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बनने में आगे निकल गया है। भारत दुनिया का सबसे युवा देश भी बन गया है, जिसकी दो तिहाई आबादी कामकाजी आयु वर्ग में है।

    देश और उसके लोकतंत्र का भविष्य हमारी युवा पीढ़ी के हाथों में है।

    इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि युवा पीढ़ी हमारे लोकतंत्र और शासन – प्रशासन के कामकाज में गहरी रुचि ले।

    ऐसा तब ही होगा, जब युवा चुनावी प्रक्रिया में सहभागी होते है।

    इस परिप्रेक्ष्य में मैं, मतदाता जागरूकता और मतदाता संवेदीकरण के लिए ठोस कदम उठाने के लिये, मै महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की पहल का स्वागत करता हूं। ‘सुपरहीरो’ पुस्तक एक सराहनीय कदम है।

    कई अन्य देशों के विपरीत, भारत में मतदाता बहुत अधिक प्रबुद्ध है। वह केंद्र और राज्य के साथ-साथ स्थानीय निकायों के कामकाज तथा राजनीति पर नज़र रखते हैं।

    दुर्भाग्यवश, शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों द्वारा इसमें उतनी रुचि नहीं ली जाती है।

    मै महाराष्ट्र की जनता से अपील करता हूँ कि मतदान को एक उत्सव के रूप में मनायें, कितना भी जरुरी काम हों पहले मतदान करके दूसरा काम करें।

    मालाबार हिल का यह निर्वाचन क्षेत्र, जहां कई करोड़पति और अरबपति रहते हैं, वहां मतदान प्रतिशत सबसे कम है।

    हम मल्टीमीडिया अभियान के माध्यम से लोगों तक पहुंच कर इस तस्वीर को बदल सकते हैं।

    मैं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी से, मतदाता जागरूकता के एक अभियान के माध्यम से, मल्टी मीडिया की शक्ति का उपयोग करने की, अपील करूंगा।

    मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया को परेशानी मुक्त बनाया जाना चाहिए।

    कई बार फिल्मी सितारे इलेक्शन बूथ पर जाकर, वोटर लिस्ट में अपना नाम न पाकर, चुनाव आयोग को बदनाम कर देते हैं। मै जनता से अपील करता हूँ कि चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूचि जारी करते है, तब हर कोई अपना नाम मतदाता सूचि मे है या नही देखना चहिए।

    हमें प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि वह उसी मतदान केंद्र पर जाए जहां उसका नाम दर्ज है।

    मुझे खुशी है कि युवाओं को चुनाव के विभिन्न पहलुओं के बारे में शिक्षित और जागरूक करने के लिए ‘आगम’ ने महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ हाथ मिलाकर यह कॉमिक बुक बनवाया है।

    मैं चाहता हूं कि भविष्य में भी वे साथ मिलकर काम करना जारी रखें, और भारत के चुनाव आयोग के लिए एक सुंदर मॉडल बनाएं, जिसे अन्य राज्यों में दोहराया जा सके।

    मैं लेखिका भारती दासगुप्ता को इस कॉमिक बुक को लिखने में उनके शोध कार्य के लिए बधाई देता हूं।

    मैं सीईओ श्री श्रीकांत देशपांडे से क्षेत्रीय भाषाओं में ऐसी किताबें तैयार करने का आग्रह करता हूं।

    आप सभी को शुभकामना और धन्यवाद