बंद

    05.08.2026: देख ले! इंडिया’ फिल्म के विशेष प्रदर्शन के अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा का संबोधन

    प्रकाशित तारीख : August 6, 2026

    ‘देख ले! इंडिया’ फिल्म के विशेष प्रदर्शन के अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा का संबोधन | लोक भवन, मुंबई | 5 अगस्त 2026

    श्रीमती सुनेत्रा पवार जी, माननीय उपमुख्यमंत्री;

    श्री राम शिंदे जी, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति;

    सुश्री अदिति तटकरे जी, महिला एवं बाल विकास मंत्री;

    श्री जयकुमार रावल जी, मंत्री, राज शिष्टाचार;

    श्रीमती ऋतु तावड़े जी, मुंबई की महापौर;

    डॉ. उज्ज्वला चक्रदेव जी, एस.एन.डी.टी. महिला विश्वविद्यालय की कुलपति;

    डॉ प्रशांत नारनवरे, राज्यपाल के सचिव;

    भारत की प्रथम राष्ट्रीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी बहनें;

    डॉ. महांतेश जी. के., क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) के अध्यक्ष;

    टीम प्रबंधक सुश्री शिखा शेट्टी;

    CABI के सभी पदाधिकारी;

    फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक,

    विक्टोरिया स्कूल फॉर द ब्लाइंड, नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड स्टूडंटस
    स्वयं सिद्धा के सदस्य;

    मुंबई विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थी;

    यूनिसेफ महाराष्ट्र के प्रतिनिधिगण;

    विभिन्न विद्यालयों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से पधारे सभी अतिथि, देवियो और सज्जनो;

    आज का यह अवसर केवल एक फिल्म के विशेष प्रदर्शन का नहीं है।

    यह साहस, आत्मविश्वास, संकल्प और अदम्य इच्छाशक्ति के जीत का उत्सव है।

    ‘देख ले! इंडिया’ केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि दिव्यांग बेटियों की प्रेरक यात्रा है, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और अटूट आत्मबल से पूरे देश को नई दृष्टि दी है।

    भारत की प्रथम राष्ट्रीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम की सभी खिलाड़ियों के प्रति मेरे मन में अत्यंत सम्मान और गर्व का भाव है।

    टीम के अधिकांश खिलाड़ी छोटे-छोटे गावो और ग्रामीण क्षेत्रों से आई हैं।

    जीवन में अनेक चुनौतियों, सीमाओं का सामना करते हुए इन्होने क्रिकेट के मैदान पर इतिहास रचा है, वह असाधारण है।

    “देख ले! इंडिया” – ने हमें दिखाया कि यदि अवसर मिले और उचित मार्गदर्शन मिले, तो दिव्यांगजन भी सब कुछ कर सकते हैं।

    आपने केवल विश्व कप नहीं जीता है, बल्कि करोड़ों भारतीयों का हृदय भी जीत लिया है।

    World Cup विजय के लिए मैं आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूँ।

    सम्पूर्ण राष्ट्र को आप पर गर्व है।

    मैं Cricket Association for the Blind in India के अध्यक्ष Dr Mahantesh G K., Team Manager Shikha Shetty तथा सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देता हूँ।

    उन्होंने वर्षों तक समर्पण, धैर्य और अथक परिश्रम से इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें विश्व स्तर तक पहुँचाया है। उनकी सेवाएँ निस्संदेह अनुकरणीय हैं।
    मैं इस प्रेरणादायी फिल्म के Producer और Director को भी विशेष बधाई देता हूँ।

    उन्होंने अत्यंत संवेदनशील विषय को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया है।

    यह फिल्म केवल खेल की कहानी नहीं है; यह महिला सशक्तिकरण, दिव्यांग सशक्तिकरण, सामाजिक समावेशन और मानव आत्मा की विजय का सशक्त दस्तावेज है।

    हमारे देश में क्रिकेट के सितारों को बडा सन्मान मिलता है, Sponsorship support मिलता है।

    किंतु हमारे दिव्यांग खिलाड़ियों की Outstanding and exceptional achievements को भी वह सम्मान और पहचान नहीं मिल पाती जिसकी वास्तव में हकदार हैं।

    कितना कठिन संघर्ष किया है जीवन में हमारे इन सभी खिलाडीयों ने !पैसो की कमी, घर से विरोध, और शारीरिक चुनौतियाँ – इन सबके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। यही उनकी सबसे बड़ी जीत है।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिव्यांगजनों के प्रति समाज की सोच बदलने का महत्वपूर्ण अभियान चलाया है।

    उन्होंने ‘दिव्यांग’ शब्द देकर समाज को संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया।

    “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना में दिव्यांगजन समान भागीदार हैं।

    प्रधानमंत्री जी निरंतर खेलों को जन-आंदोलन बनाने पर बल देते रहे हैं। उन्होने खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट तथा समावेशी खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है।

    हमें खेलों को विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और समाज के प्रत्येक स्तर तक पहुँचाना होगा।

    जब खेल संस्कृति का विस्तार होगा, तब एक स्वस्थ भारत का निर्माण होगा।

    महाराष्ट्र के राज्यपाल तथा राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में मैं राज्य के सभी कुलपतियों से आग्रह करूँगा कि दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए विश्वविद्यालयों के Sports facilities, Training facilities और अन्य resources उपलब्ध कराएँ, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपने खेल का practice कर सकें।

    मैं State Government, Public Sector Undertakings, Corporate तथा Private Sector से भी आग्रह करता हूँ कि उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों को employment के अवसर उपलब्ध कराएँ।

    इससे वे economic security के साथ अपने खेल पर पूरा ध्यान दे सकेंगे और भविष्य में प्रशिक्षक बनकर नई पीढ़ी को तैयार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

    अंत में, मैं Cricket Association for the Blind In India, ‘देख ले! इंडिया’ के Producer Director तथा इस प्रेरणादायी यात्रा से जुड़े सभी सहयोगियों को हार्दिक बधाई देता हूँ।

    Actually they had come to see me.

    The players had come to see me along with the producers of the movie and I have seen the short clip of the documentary and then I knew that this film was not about cricket, it was about inspiration and it was about you know, the challengers are not obstacles, challenge are those that make your journey even more interesting looking at these documentary is that looking into the human endeavour to reach perfection to reach out beyond limits and it is also part of our sporting history this team has working has won the cricket for blind, women’s cricket team has won the gold medal.
    Find this is a moment to be documented as it is applied name Dekh Le India! And I believe lot of people to seen it. Because not a days inspiring thing are become little less. It is everything more informative (Information)

    When you look at our screens all the time It is the information that is been hammered into us. This days are high in technology and low in inspiration and what we saw in the documentary is not tech it is inspiration; it is pure inspiration! And particularly touching was the fact that the girls were talking about you know after circle what? Some want to help their family, some want to become teachers so that they can you know spread education in villages. The sense of responsibility of sharing burden of the family, the sense of responsibility….! To the society and when they played the game the sense of responsibility it was to the nation to do with proud is something that this film personifies so I believe it the really Dekh Le India Film. It is really Dekh Le India Documentary and I wish the producer. Director all the success and all success to the young players congratulations! and I wish you would make the nation proud on many more occasions and most of this girls are all from the humble background actually way you come from doesn’t matter, what you do matters! where you come from is only reflection and what you do is your real image and what this girls did was something that the nation will be proud for very long time.

    I wish them all the best, and I wish everyone who with these team all the best and with this film also and if you required we film also. I will ask Prashant ji, to take up with the Vice Chancellor s to see this in schools and colleges that is important.

    Find scrolling it on the phone or seeing it by ourselves or seeing it in our groups enagizes the whole thing that is very important that’s why I was greeting or as I could say everyone can see on their phone that is a different matter all together and when you see on the phones what happened you start suffering also so real thing is it is don’t – very good on the phone… weather it is a good music. Good film a good drama does not look good on a phone was after all would start wondering when its together every one is there that is why Indian classical music also we say baithak, we don’t say stage shows, concerts as time goes by we are with baithak.

    Sit together and listen together and learn. I was actually telling Prashant Secretary to the Governor that you are talking in the car and I said up Nishad also means that the word (Upa) comes from sitting nearby (UPA) near to Nishad means (Below) in Sanskrit as sit sitting below and learning as what (up nishad) did. I am very happy that the way we could sit together and see this wonderful film. Film of challenges film of victory film of responsibilities, A film that reflects equality are film that says that we to have responsibilities and I once again thank you.

    Jai Hind. Jai Maharashtra

    जय हिन्द !
    जय भारत ! जय महाराष्ट्र !!