बंद

    29.12.2023 : मेरी माटी, मेरा देश इस उपक्रम में सर्वोच योगदान देनेवाले नागरिकों का सम्मान समारंभ

    प्रकाशित तारीख: December 29, 2023

    मेरी माटी, मेरा देश इस उपक्रम में सर्वोच योगदान देनेवाले नागरिकों का सम्मान समारंभ, स्थल: राजभवन, मुंबई। शुक्रवार, दिनांक 29 दिसंबर 2023, शाम 4 बजे

    श्रीमती अर्पिता राय, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन

    श्री रामकुमार पाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन

    माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर जनभागीदारी के माध्यम से ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान संम्पूर्ण भारत वर्ष में आयोजित किया गया था।

    इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, इसी वजह से आज हम आजादी के सुनहरे पलों का अनुभव ले रहे है।

    देव‍ियों और सज्जनों,

    ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत हमें इस ऐतिहासिक विरासत का स्मरण करके उनका सम्मान करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ है।

    महाराष्ट्र प्रदेश में इस अभियान को सर्वोत्कृष्ट तरीके से कार्यान्वयित किया।

    इस कार्य कि उपलब्धती से महाराष्ट्र का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है। यह महाराष्ट्र के लिए गर्व कि बात है।

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का एक लक्ष है, वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना हैं। इसके लिए एकता, एकजुटता और कर्तव्य की भावना हर नागरीक के मन में होनी चाहिए।

    राष्ट्र सर्वप्रथम होता है। भारत माता की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है। यह भूमि पवित्र है, हमारी माता के स्वरूप का प्रतिनिधित्व करती है। इस प्रकार ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान ने हर भारतीय के दिल में देश भक्ति की भावना जागृत की।

    देशभक्ति से भरा दिल, देश की प्रगति में योगदान देता है। इस युग में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ यह मंत्र दिया है। इसलिए पूरे भारत देश मैं कई अभियान चल रहे हैं और इस अभियान को भी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

    ‘प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन’ जैसे कई संगठनों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह अभियान हर भारतीय के लिए गर्व की बात है।

    भाईयों और बहनों

    इस अभियान के दौरान पूरे देश में अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें देश के हर कोने-कोने से मिट्टी से भरे कलशों को और पौधों को विविध माध्यम से दिल्ली लाया गया।

    इस अभियान में हजारों नागरिकों ने पूरे दिल से सहभाग लिया और देश के लिए अपना योगदान दिया। यह बड़े ही गर्व की बात है।

    मुझे बताया गया है कि, ‘प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन’ विभिन्न सामाजिक उपयोगी गतिविधियों को कार्यान्वित करनेवाला एक सामाजिक संगठन है।

    संगठन में शामिल लोगों को सम्मानित करने का अर्थ उन सभी नागरिकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने इस अभियान के सफलता में बड़ा योगदान दिया।

    स्वामी विवेकानंद कहते है, उठो, आगे बढो और निरंतर प्रयास करते हुये ध्येय प्राप्त होने तक बिना रुके चलते रहो।
    चरैवेति चरैवेति …..

    यशस्वी भव ! इतना कह कर मै अपनी वाणी को विराम देता हुं।

    धन्यवाद।
    जय हिंद। जय महाराष्ट्र।।