बंद

    29.01.2024 : इंटरनॅशनल होलोकॉस्ट डे। आयोजक : केनेसेथ इलियाहू सिनेगॉग

    प्रकाशित तारीख: January 29, 2024

    इंटरनॅशनल होलोकॉस्ट डे। आयोजक : केनेसेथ इलियाहू सिनेगॉग। कालाघोड़ा. मुंबई। 29 जनवरी 2024

    श्री सोलोमन सोफ़र, सिनेगॉग के अध्यक्ष और यहूदी समुदाय के सबसे गतिशील नेता

    श्री कोब्बी शोशानी, मुंबई में इजराइल के महावाणिज्य दूत

    श्री माइक हैंकी, मुंबई में संयुक्त राज्य अमेरिका के महावाणिज्य दूत

    मुंबई में स्थित विभिन्न देशों के कौंसल और मानद कौंसल

    मित्रों, देवियो और सज्जनो

    आज मैं खुश भी हूं और दुखी भी।

    खुश इसलिये हूं, क्योंकि जीवन में पहली बार है कि मैं किसी यहूदी प्रार्थना घर को अंदर से देख रहा हूं।

    मैं दुखी हूं क्योंकि हम यहां अपने उन लाखों यहूदी बहन – भाइयों को याद करने के लिए एकत्र हुए हैं जिन्हें मानवता के विरोधियों ने निर्ममता से मार डाला था।

    द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान और उसके बाद मारे गए सभी निर्दोष यहूदी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की स्मृति में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। वर्ष २००८ में मुंबई में भी हमारे सैकड़ों निरपराध भाइयों और बहनो को आतंकवादियों ने मारा था। आज हम उन्हे भी याद करते है।

    इंटरनॅशनल होलोकास्ट डे दिवस ईश्वर की उन संतानों को याद करने का अवसर प्रदान करता है जिनका जीवन सबसे क्रूर तरीके से नष्ट कर दिया गया था। क्रूरता के ऐसे अमानवीय कृत्यों की दुनिया में कहीं भी कोई उदाहरण नहीं है।

    हमें कल्पना करना और भी कठिन है कि जीवित बचे लोगों ने, बच्चोने माता पिता के बिना जीवन का सामना कैसे किया होगा।

    यूरोप में यहूदी समुदाय के सभी सदस्यों को इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने न केवल टूटे हुए जीवन के धागे जोड़े, बल्कि दुनिया के सबसे सफल समुदायों में से एक बन गए।

    भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है, जिसने यहूदियों का खुले दिल से स्वागत किया। भारत ने हजारों साल पहले न केवल यहूदियों का स्वागत किया, बल्कि उन्हें अपने सुंदर धर्म, रीति-रिवाजों और परंपराओं का पालन करने और संरक्षित करने में सक्षम बनाया।

    पारसियों की तरह, यहूदी समाज आधुनिक मुंबई के निर्माताओं में से एक हैं।

    मुंबई का इतिहास और इसकी खूबसूरत विरासत में यहूदी समुदाय के सदस्यों का अत्यधिक योगदान रहा है।

    मुंबई, पुणे और अन्य जगहों पर यहूदी समुदाय द्वारा बनाए गए कई सामाजिक, शैक्षणिक और तकनीकी संस्थान, सभी समुदायों के सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को लाभान्वित कर रहे हैं।

    उनके द्वारा निर्मित सिनेगॉग हमारी साझी विरासत की जीती जागती मिसाल है।

    मुंबई और पुणे शहर डेविड सैसून का नाम भूल नहीं सकते। डेव्हिड ससून परिवार ने पुणे में सैसून हॉस्पिटल, लेप्रसी होम, डेविड सैसून लाइब्रेरी, रिफॉर्मेटरी, सैसून डॉक्स, एलफिंस्टन कॉलेज और इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के निर्माण में योगदान दिया।

    समुदाय को सुरक्षित और संरक्षित करने, समुदाय के सदस्यों के आर्थिक कल्याण को सुनिश्चित करने और इसकी निर्मित विरासत को संरक्षित करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए।

    होलोकास्ट दिवस हमें सामंजस्यपूर्ण और शांतिपूर्ण समुदायों के निर्माण की आवश्यकता की याद दिलाता है।
    मैं मुंबई में इस दिवस का आयोजन करने और मुझे सिनेगॉग में आमंत्रित करने के लिए मै श्री सोलोमन सोफर तथा इज़राइल के महावाणिज्यदूत को धन्यवाद देता हूं।

    धन्यवाद।