बंद

    16.05.2023 : ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत ‘सिक्किम स्थापना दिवस’ का आयोजन

    प्रकाशित तारीख: May 16, 2023

    ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत ‘सिक्किम स्थापना दिवस’ का आयोजन

    गणमान्य आमंत्रित

    सिक्किम राज्य के छात्र

    अधिकारी गण

    बहनों और भाइयों

    आप सभी का महाराष्ट्र राजभवन में हार्दिक स्वागत करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव कर रहा हूं।

    सर्वप्रथम मैं आप सभी को “सिक्किम राज्य स्थापना दिवस” की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

    मुझे यह जानकर खुशी हुई कि सिक्किम के युवा छात्र छात्राएं महाराष्ट्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

    मुझे उम्मीद है कि आप सानंद और सकुशल हैं और अपनी पढ़ाई का आनंद ले रहे हैं।

    मित्रों,

    सिक्किम का राज्य गीत सुनकर अच्छा लगा।

    यह पहली बार है कि सिक्किम स्थापना दिवस महाराष्ट्र राजभवन में मनाया जा रहा है।

    महाराष्ट्र राजभवन की तरह, देश के कई राजभवनों में भी आज “सिक्किम राज्य स्थापना दिवस” मनाया जा रहा है।

    भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत सभी राजभवनों को देश के विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस मनाने के लिए कहा है।

    इस प्रकार के आयोजन राज्य की परंपरा, संगीत और व्यंजनों को प्रदर्शित करता है और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है।

    माननीय प्रधान मंत्री जी की पहल की वजह से आज हम एक दूसरे से मिल रहे हैं और समझ रहे हैं।

    दिनांक 15 मई, 1975 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री फखरुद्दीन अली अहमद ने एक संवैधानिक संशोधन पर हस्ताक्षर किए और 16 मई को सिक्किम भारत का 22 वां राज्य बना।

    आप वास्तव में भाग्यशाली हैं कि आप सिक्किम राज्य से हैं, जिसे देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक माना जाता है।

    अपनी स्थापना के बाद से, सिक्किम ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है और राष्ट्र की प्रगति और विकास में भरसक योगदान दिया है।

    दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और कार्बन फुटप्रिंट की बात कर रही है।

    लेकीन सिक्किम सबसे कम कार्बन फुटप्रिंट वाला सबसे हरित राज्य है। सिक्किम इस मामले में सभी राज्यों के लिये आदर्श स्थापित कर सकता है।

    मै आप सभी को महाराष्ट्र में सिक्किम के राजदूत के रूप मे देखता हूँ।

    मैं उम्मीद करता हूं कि जब भी आप महाराष्ट्र से वापस जाओगे, या महाराष्ट्र में रहना पसंद करोगे, तो भी आप महाराष्ट्र के सद्भावना दूत बने रहेंगे।

    सिक्किम नाम हमें राष्ट्रीय पटल पर दो महान नामों की याद दिलाता है, फुटबॉल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया और फिल्म स्टार डैनी डेन्जोंगपा।

    मित्रों,

    भारत विविध संस्कृतियों और परंपराओं वाला एक महान राष्ट्र है।

    और हमारे देश की सबसे खूबसूरत विशेषता इन सभी विविधताओं में एकता है।

    यह समृद्ध, रंगीन संस्कृतियों और जीवन के तरीकों का मोज़ेक है।

    पूर्वोत्तर राज्य, देश में सबसे अधिक जनजातीय और भाषाई रूप से विविधता से सजे क्षेत्रों में से एक है।

    भारत के पूर्वोत्तर हिस्से को बनाने वाले प्रत्येक आठ राज्य की अपनी विविध संस्कृतियाँ और परंपराएँ हैं।

    सिक्किम हमें ऊंचे और बर्फ से ढके पहाड़ों की याद दिलाता है जो हजारों पर्यटकों को आपके राज्य की ओर आकर्षित करते हैं।

    मुझे लगता है कि अगर पृथ्वी पर कहीं स्वर्ग है, तो वह सिक्किम में है और पूर्वोत्तर में है।

    मित्रों,

    इस तरह के समारोह हमें एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने में सक्षम बनाते हैं और इसलिए राष्ट्र के बेहतर भावनात्मक एकीकरण का निर्माण करते हैं।

    ये उत्सव देश की विविध संस्कृतियों को प्रदर्शित करते हैं और लोगों, विशेषकर युवा पीढ़ी की छिपी प्रतिभाओं को बढ़ावा देते हैं और उन्हें उजागर करते हैं।

    सिक्किम राज्य स्थापना के इस दिन, मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं और मुझे उम्मीद है कि सिक्किम राज्य विकास, समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

    धन्यवाद
    जय हिन्द ! जय महाराष्ट्र ! जय सिक्किम !!