बंद

    06.07.2023 : भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह

    प्रकाशित तारीख: July 6, 2023

    भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह

    माननीय राष्ट्रपति महोदया,

    माननीय मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे,

    माननीय श्री पीयूष गोयल, केन्द्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री,

    माननीय श्री देवेन्द्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री

    माननीय श्री राहुल नार्वेकर, अध्यक्ष, महाराष्ट्र विधान सभा

    डॉ. नीलम गोरहे, उप सभापति, विधान परिषद

    श्री नरहरी झिरवाल, उपाध्यक्ष, विधान सभा

    सभी माननीय मंत्री, संसद सदस्य, विधान मंडल सदस्य,

    आमंत्रित गणमान्य अतिथि

    अधिकारी गण

    देवियों और सज्जनों,

    माननीय राष्ट्रपति महोदया जी की आज हमारे बीच उपस्थिति सम्पूर्ण महाराष्ट्र के लिये गौरव का दिन है।

    मैं, श्रद्धेय वीर शिवाजी महाराज और महान संतों की पावन भूमि पर आपका हार्दिक स्वागत करता हूं, तथा सर्व साधारण की ओर से आपको मंगलकामनाएं प्रेषित करता हूं।

    महाराष्ट्र राज्य, देश के समृद्ध इतिहास का, एक प्रमुख अध्याय है। यह, हमारे राष्ट्र के भाग्य को निर्धारित करने वाली अनगिनत महत्वपूर्ण घटनाओं का, समय समय पर साक्षी बना है, और आज गौरवशाली भूतकाल का प्रतीक है। आज यहां उन महान दूरदर्शी राष्ट्रवादियों की याद, हमे अप्रतिम गर्व और सम्मान से भर देती है, जिन्होने इस राज्य को आदर्शवादी स्थल बनाया।

    महाराष्ट्र की इसी धरती ने देश को महान समाज सुधारक महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले, भारतरत्न महर्षी कर्वे, वीर सावरकर और भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर, दिये है।

    देश में स्वतंत्रता का अमृत काल मनाया जा रहा है। इस वर्ष महाराष्ट्र, हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपती शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक का ३५० वॉं वर्ष भी मना रहा है।

    आपके महाराष्ट्र की पावन भूमि पर आगमन से हम आज गर्व की अनुभूति कर रहे है। राष्ट्र के सर्वोच्च पद पर पदासीन रहते हुए आपके सरल व्यक्तित्व ज्ञान और नेतृत्व की पुरा देश सराहना करता है। आपने अपनी प्रशासनिक और नेतृत्व क्षमता के माध्यम से हमारे राष्ट्र की उन्नति में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।

    मैं बताना चाहूंगा कि झारखंड के राज्यपाल के रूप में आपके बाद जब मैंने पदभार संभाला तो मुझे आपके द्वारा राष्ट्रीय एकता, सामरिकता और सामाजिक न्याय के लिये किये गये अथक प्रयासों के विषय में ज्ञात हुआ, जो हम सबके लिये प्रेरणादायक और अनुकरणीय है।

    मै एक बार पुनः सम्पूर्ण महाराष्ट्र की ओर से आपके आगमन के लिये धन्यवाद देता हूं। आज हम सभी यहां उत्साहित हैं और भविष्य में भी आपसे निरंतर मार्गदर्शन करने की आशा करते हैं।

    धन्यवाद
    जय हिंद। जय महाराष्ट्र।।