बंद

    01.03.2024 : अंतर्राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत बांग्लादेश युवा प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा

    प्रकाशित तारीख: March 1, 2024

    अंतर्राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत बांग्लादेश युवा प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा। राजभवन, मुंबई। 1 मार्च 2024, 1600 बजे

    श्री. राजीव जैन, बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के राजनीतिक प्रतिनिधि,

    श्री आगम मित्तल, युवा कार्यक्रम मंत्रालय, भारत सरकार

    श्री नौशाद आलम

    श्री सागर मंडल

    मंच पर उपस्थित युवा प्रतिनिधी संदीप कुमार घोष तथा रिफत आरा रिफा

    बांग्लादेश युवा प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्य

    गुड आफ्टरनून ! सबसे पहले, मैं आप सभी का महाराष्ट्र राज्य और राजधानी मुंबई में हार्दिक स्वागत करता हूं।

    भारत सरकार के अंतर्राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत भारत की यात्रा के लिए चुने जाने पर मैं आप सभी को हार्दिक बधाई देता हूं।

    मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि आपने राष्ट्रपति भवन में भारत के माननीय राष्ट्रपति के साथ बैठक की। आपने आगरा में ताज महल, मुंबई की फिल्म सिटी, गेटवे ऑफ इंडिया और अन्य स्थानों का भी दौरा किया।

    मुझे यकीन है कि यह यात्रा जीवन भर आपकी स्मृति में अंकित रहेगी।

    जैसा कि आप सभी जानते हैं, मुंबई शहर, भारत की वाणिज्यिक राजधानी, कमरशियल कैपिटल, है। मुंबई दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री, बॉलीवुड का भी घर है।

    बांगलादेश और भारत, दोनो क्रिकेट के दिवाने है। आप को जानकर ख़ुशी होगी कि, मुंबई में हमारे कुछ महानतम क्रिकेटरों – सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा और कई अन्य का भी घर है।

    बांग्लादेश के युवा प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा हमारे लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने की एक उत्कृष्ट पहल है, और मैं इस यात्रा की व्यवस्था और सुविधा के लिए विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं।

    लगभग दो वर्षों तक, मैंने त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में कार्य किया, जिसकी सीमा बांग्लादेश से लगती है।

    मैं अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री था, तब मुझे बांग्लादेश जाने का अवसर मिला था।

    जैसे हमारी भूमि, नदियाँ, समुद्र, संस्कृति और सभ्यता आपस में जुड़ी हुई हैं, वैसे ही हमारे दोनों देशों की नियति भी आपस में जुड़ी हुई हैं।

    भारत आज दुनिया का सबसे युवा देश है और बांग्लादेश भी युवा राष्ट्र के रूप में उभर कर आया है।

    भारत पारस्परिक लाभ और पूरे क्षेत्र की सामूहिक समृद्धि के लिए दोस्ती, विश्वास और समझ के आधार पर इस रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के समय से बने, हमारे संबंध समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।

    बांग्लादेश ने पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त प्रगति की है और विकास किया है।

    एक मजबूत, समृद्ध और प्रगतिशील बांग्लादेश, भारत के मौलिक राष्ट्रीय हित में है।

    हर वर्ष 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन दुनिया को बांग्लादेश का एक उपहार है।

    यह हमें बांग्लादेश के लोगों द्वारा अपनी मीठी बांग्ला भाषा के संरक्षण और सुरक्षा के लिए किए गए बलिदान की याद दिलाता है।

    यह हमें अपनी मातृभाषाओं को संरक्षित करने की आवश्यकता की भी याद दिलाता है, जिनमें से कई प्रमुख भाषाएं अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव के कारण खतरे में हैं।

    महाराष्ट्र राज्य देश के सबसे प्रगतिशील और औद्योगिक रूप से उन्नत राज्यों में से एक है। राज्य ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स और कई अन्य क्षेत्रों में अग्रणी है।

    राज्यपाल के रूप में, मैं 26 राज्य-वित्त पोषित विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति भी रहा हूँ, जहाँ लगभग 4 मिलियन छात्र उच्च और व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

    यह बहुत अच्छा होगा यदि बांग्लादेश के विश्वविद्यालय छात्र-, संकाय- और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए महाराष्ट्र के विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी कर सकें।

    भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की माननीय प्रधान मंत्री श्रीमती शेख हसीना के दूरदर्शी नेतृत्व में, हमारे महान देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

    मैं शोनार बांग्ला के सपने को साकार करने में आपकी सफलता की कामना करता हूं। मैं आपके मुंबई, महाराष्ट्र और भारत की यादगार यात्रा की कामना करता हूं।

    धन्यवाद।