Close

    30.05.2024 : महाराष्ट्र एनसीसी को राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र की प्रस्तुति

    Publish Date: May 30, 2024
    30.05.2024 महाराष्ट्र एनसीसी को राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र की प्रस्तुति। 30 मई 2024

    महाराष्ट्र एनसीसी को राज्यपाल द्वारा प्रशस्ति पत्र की प्रस्तुति। 30 मई 2024

    लेफ्टनंट जनरल पवन चड्ढा, विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, महाराष्ट्र, गुजरात एवं गोवा प्रभाग,

    वाइस एडमिरल अजय कोचर, अति विशिष्ट सेवा मेडल, नौसेना मेडल, चीफ ऑफ स्टाफ, भारतीय नौसेना पश्चिम कमान मुख्यालय

    मेजर जनरल योगेन्दर सिंह, विशिष्ट सेवा मेडल, अपर महानिदेशक, NCC संचालनालय महाराष्ट्र,

    श्री ओमप्रकाश गुप्ता, अपर मुख्य सचिव (वित्त)

    कुलपति, अध्यापक, सशस्त्र सेना एवं राज्य सरकार के अधिकारी, कर्मचारी और

    मेरे प्यारे NCC कैडेट्स

    आप सभी का महाराष्ट्र राज भवन में हार्दिक स्वागत करता हूँ।

    मैं महाराष्ट्र एनसीसी निदेशालय को उसके निरंतर और समर्पित प्रयासों के माध्यम से ‘राज्यपाल प्रशस्ति पत्र’ – ‘गव्हर्नर सायटेशन’ हासील करने के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

    यह प्रशस्ति पत्र महाराष्ट्र एनसीसी से जुड़े आप सभी का है – शीर्ष अधिकारियों से लेकर कैडेटों और यहां तक कि पूर्व कैडेटों का भी है।

    यह जानकर प्रसन्नता हुई कि एनसीसी की शुरुआत वर्ष 1949 में मुंबई में हुई थी।

    मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई कि महाराष्ट्र एनसीसी निदेशालय ने आज तक 23 बार सबसे प्रतिष्ठित ‘प्रधान मंत्री बैनर’ जीता है !! जो की एक रिकॉर्ड है। हमारा निदेशालय 8 बार उपविजेता रहा है।

    यह जानकर ख़ुशी हुई कि NCC राज्य के सभी 36 जिलों में कार्यरत है। और हमारे 1702 स्कूलों और महाविद्यालयों में वर्तमान में लगभग 1,17,000 NCC कैडेट्स प्रशिक्षण ले रहे है।

    अगले तीन वर्षों में ये संख्या बढ़कर लगभग 1,37,000 और अगले 10 वर्षों में बढ़कर लगभग 1,85,000 कैडेट्स की हो जाएगी। यह जरुरी भी है।

    ये हमारे लिए बड़े गर्व की बात है की प्रति वर्ष हमारे कैडेट्स सशस्त्र सेना एवं अर्ध सैनिक बल में शामिल हो रहे है।

    पिछले वर्ष 1332 NCC कैडेट्स सशस्त्र सेना में भर्ती हुए एवं 38 कैडेट्स ने कमिशन प्राप्त किया, जो वाकई सराहनीय है।

    NCC का उद्देश्य व्यक्तित्व, सौहार्द, साहस की भावना, एक धर्मनिरपेक्ष मानसिकता का विकास करना और युवाओं को निस्वार्थ, उचित अनुशासन सिखाना है।

    NCC युवाओं में नेतृत्व गुण विकसित करता है । उनमे टीम स्पिरिट को बढ़ावा देता है और देश के प्रति प्रेम को भी जगाता है।

    पिछले सात दशकों में NCC ने राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    NCC ने सामाजिक विकास, डिझास्टर मॅनेजमेंट, स्वच्छ भारत अभियान, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा जैसी विभिन्न पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेकर देश सेवा की है।

    NCC महाराष्ट्र निदेशालय को मै ‘राज्यपाल प्रशस्ति पत्र’ मिलने पर शुभकामनाएं देता हूं और सभी अधिकारियों का अभिनंदन करता हूं।

    प्रिय कैडेट्स,

    मैं आपको बताना चाहता हूँ कि एक NCC कैडेट बनना बडे गर्व की बात है। मै स्वयं NCC कॅडेट रहा हूं।

    मेरी इच्छा और आशा है कि आप जहाँ भी सेवा करें, अपने मन में राष्ट्र के हित को सर्वोच्च रखें।

    अपने दिल और दिमाग, तथा परोपकार के गुणों से दूसरों को प्रेरित करें।

    अपने माता-पिता, गुरु जन को गौरवान्वित करें, अपनी उपलब्धियों से अपने राज्य और राष्ट्र को गौरवान्वित करें।

    आपके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।

    धन्यवाद।
    जय हिंद। जय महाराष्ट्र।।