Close

    25.04.2023 : यूनिसेफ ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड चिल्ड्रन रिपोर्ट’ लोकार्पण, स्थल : राजभवन, मुंबई

    Publish Date: April 25, 2023

    यूनिसेफ ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड चिल्ड्रन रिपोर्ट’ लोकार्पण

    श्रीमती राजेश्वरी चंद्रशेखर, यूनिसेफ महाराष्ट्र के प्रमुख,

    श्री नवीन सोना आईएएस, सचिव, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, महाराष्ट्र सरकार,

    सुश्री माया विकास पिंपले, आशा सेविका, पालघर (ग्रामीण),

    सुश्री वैशाली पाटिल, आशा सेविका, नासिक (शहरी),

    यूनिसेफ और सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि।

    आज आप सभी का राजभवन में स्वागत करते हुए मै हर्ष का अनुभव कर रहा हूं।

    यूनिसेफ हर साल ‘स्टेट ऑफ द वर्ल्ड चिल्ड्रन रिपोर्ट’ जारी करता है।

    मुझे बताया गया है कि यह रिपोर्ट 190 देशों में जारी की जाती है।

    इस वर्ष, टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डालने वाली ‘द स्टेट ऑफ द वर्ल्ड्स चिल्ड्रन 2023: फॉर एवरी चाइल्ड, वैक्सीनेशन’ रिपोर्ट जारी करते हुए खुशी हो रही है।

    भाईयों और बहनों,

    बच्चे शांति के दूत हैं। वे भगवान के दूत हैं। दुर्भाग्यवश बच्चे ही प्राकृतिक या मानव निर्मित संकटों और आपदाओं के सबसे पहले शिकार होते हैं।

    सीरिया में आंतरिक युद्ध संकट हो, यूक्रेन युद्ध हो, अफगानिस्तान में गृह युद्ध हो, या कोविड महामारी हो। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं के साथ बच्चों को उठानी पड़ती है।

    कोविड के बाद कई देश आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। श्रीलंका, पाकिस्तान और अन्य देशों में आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों की खबरें हम हमेशा देखते हैं। वहां भी सबसे पहले शिकार बच्चे ही होते हैं।

    मुझे यूनिसेफ की रिपोर्ट से यह जानकर गहरा दुख हुआ कि 2019 और 2021 के बीच 67 मिलियन बच्चे, याने लगभग साढ़े छे करोड बच्चे, नियमित टीकाकरण से पूरी तरह या आंशिक रूप से चूक गए।

    COVID महामारी के दौरान टीकाकरण कवरेज में तेजी से गिरावट आई, जिससे लाखों बच्चे बचपन की कुछ सबसे गंभीर बीमारियों से असुरक्षित हो गए।

    गरीबी मानवता की और खासकर बच्चों की सबसे बड़ी दुश्मन है।

    गरीब बच्चों के टीकाकरण से चूकने की संभावना अधिक होती है और वे बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।

    इसलिए यूनिसेफ का ध्यान इन सभी सबसे कमजोर समूहों पर होना चाहिए।

    मैं यूनिसेफ महाराष्ट्र से आह्वान करूंगा कि वह महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करे और सरकार को हर उस बच्चे तक पहुंचने में मदद करे जिसे टीकाकरण की जरूरत है।

    हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारी ने TB से निपटने में देश को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सराहना की।

    हमारे पास पहले से ही हर बच्चे तक पहुंचने के लिए सबसे अच्छी स्वास्थ्य मशीनरी है। बच्चों के टीकाकरण के मामले में भारत ने दुनिया के लिए एक आदर्श स्थापित किया है।

    मैं यूनिसेफ महाराष्ट्र को बधाई देता हूं और रिपोर्ट लोकार्पण के लिये शुभकामना देता हुं।

    धन्यवाद।
    जय हिंद। जय महाराष्ट्र।।