Close

    07.11.2023 : ग्लोबल ट्रेड अँड टेक्नॉलॉजी कौन्सिल इंडिया (GTTCI) का महाराष्ट्र राज्य में शुभारंभ

    Publish Date: November 7, 2023

    ग्लोबल ट्रेड अँड टेक्नॉलॉजी कौन्सिल इंडिया (GTTCI) का महाराष्ट्र राज्य में शुभारंभ | राजभवन मुंबई 7 नवंबर 2023

    डॉ.गौरव गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष ग्लोबल ट्रेड अँड टेक्नॉलॉजी कौन्सिल इंडिया (GTTCI)

    श्रीमती पीनल वानखडे, सलाहकार GTTCI महाराष्ट्र

    सुश्री ऐश्वर्या वानखडे सचदेवा, संस्थापक अध्यक्ष GTTCI महाराष्ट्र

    श्री. विक्रांत चंदवाडकर, उपाध्यक्ष GTTCI महाराष्ट्र

    सीए सुयोग बागुल, कोषाध्यक्ष

    डॉ.संदीप मारवाह

    पद्मश्री डॉ.कल्पना सरोज

    GTTCI बोर्ड के सभी सदस्य

    सबसे पहले मैं आप सभी का महाराष्ट्र राजभवन में हार्दिक स्वागत करता हूँ।

    महाराष्ट्र में ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल इन इंडिया (GTTCI) के शुभारंभ से जुड़कर ख़ुशी हो रही है।

    महाराष्ट्र में ग्लोबल ट्रेड अँड टेक्नॉलॉजी कौन्सिल का शुभारंभ उचित समय पर हो रहा है।

    ब्रिटेन को पीछे छोडकर भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

    यदि वैश्विक स्थिति व्यापार और अर्थव्यवस्था के लिए अधिक अनुकूल होती है, तो भारत निश्चित जर्मनी और जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन जाएगा।

    मुझे यह जानकर खुशी हुई कि GTTCI, भारत में शीर्ष व्यापार परिषद है, जो 100 से अधिक विदेशी दूतावासों के साथ मिलकर काम कर रही है।

    मैं समझता हूं कि G T T C I एक मध्यस्थ के रूप में कार्य करता है, जो भारतीय आयातकों/निर्यातकों और उनके विदेशी समकक्षों के बीच विवादों को सुलझाता है।

    महाराष्ट्र में लगभग 80 देशोन्के वाणिज्य दूतावास और मानद वाणिज्य दूतावास हैं।

    GTTCI को मुंबई के सभी वाणिज्य दूतावासों और इंडो अमेरिकन चैंबर, इंडो अरब सोसाइटी, युरोपिअन युनिअन चैंबर जैसे व्यापार संगठन तक पहुंचना चाहिए।

    मुझे बताया गया है कि, GTTCI के महाराष्ट्र चैप्टर का उद्देश्य महाराष्ट्र में वैश्विक ध्यान, निवेश और व्यापार के अवसरों को आकर्षित करना है।

    यह जानकर अच्छा लगा कि आपका लक्ष्य महाराष्ट्र के उभरते युवा उद्योगों, स्टार्ट अप्स को वैश्विक अवसरों और व्यापार नेतृत्व से जोड़ने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करना है।

    महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में, मैं अक्सर विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों का राजभवन में स्वागत करता हूँ। आज शाम को भी हम भूतान नरेश का स्वागत करने जा रहे है।

    मैं विभिन्न देशों के राजदूतों, महावाणिज्यदूतों और सांसदों से भी मिलता हूं।

    पिछले 10 वर्षों में भारत के प्रति दुनिया की धारणा बदली है।

    आज सभी देश भारत को उभरती महाशक्ति के रूप में देखते है।

    हाल ही में दक्षिण अमरिका के सबसे बडे देश के राजदूत ने मुझसे बताया कि उनके देश को भारत के महत्व का एहसास हाल ही में हुआ है। वे अब कई तरीकों से भारत से जुड़ने के इच्छुक हैं।

    जर्मनी के महावाणिज्य दूत ने मुझे बताया कि उनका देश तेजी से उम्रदराज हो रहा है। और उन्हें स्वास्थ्य प्रोफेशनल्स, नर्सेस, इंजीनियर्स और यहां तक कि बढ़ई और अन्य कुशल श्रमिकों की अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर साल भारत से न्यूनतम चार लाख कुशल जनशक्ति की आवश्यकता है।

    सबसे युवा राष्ट्र के रूप में, भारत को अपने लोगों को कुशल बनाकर इस अवसर पर आगे बढ़ना चाहिए।

    ग्लोबल ट्रेड अँड टेक्नॉलॉजी कौन्सिल इंडिया को उद्योगों और विश्वविद्यालयों के साथ काम करना चाहिए और हमारे युवाओं को कौशल प्रदान करना चाहिए।

    महाराष्ट्र आईटी, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, कपड़ा, ऑटोमोबाइल, बुनियादी ढांचे, रत्न और आभूषण, फार्मास्युटिकल उद्योग, फिल्म उद्योग समाचार और मनोरंजन, यात्रा और पर्यटन आदि में अग्रणी राज्य है।

    मेरा आपसे अनुरोध है कि परिषद विभिन्न देशों के बीच भारत की ताकत का मार्केटिंग करने के लिए अच्छा काम करे।

    मैं आपसे अपील करूंगा कि आप महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर काम करें और महाराष्ट्र को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के उसके प्रयासों में सहायता करें।

    अंत में, मैं परिषद को उसके महाराष्ट्र राज्य में शुभारंभ के अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं और आप सभी के भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।

    धन्यवाद।