Close

    06.01.2024 : सपना सुबोध सावजी चॅरिटेबल ट्रस्ट व्दारा आयोजित ‘महाराष्ट्र जन गौरव पुरस्कार’

    Publish Date: January 6, 2024

    सपना सुबोध सावजी चॅरिटेबल ट्रस्ट व्दारा आयोजित ‘महाराष्ट्र जन गौरव पुरस्कार’। स्थल: राजभवन, शनिवार 6 जनवरी 2024 को दोपहर 3.30 बजे

    श्री सुबोध भाऊ सावजी, पूर्व मंत्री, महाराष्ट्र राज्य

    डॉ. राहुल सुबोध सावजी, अध्यक्ष, सपना सुबोध सावजी चैरिटेबल ट्रस्ट

    कार्यक्रम में उपस्थित,

    भजन सम्राट श्री अनूप जलोटा जी

    अभिनेता श्री सचिन पिलगावकर जी

    आज जिनको सम्मानित किया गया ऐसे महानुभाव

    इस कार्यक्रम में शामिल होकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। मैं इस ट्रस्ट से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के अथक प्रयासों की प्रशंसा करता हूं तथा आप के सामाजिक कार्य की सराहना करता हूँ।

    सुबोध केशव सावजी गरीबों और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के इस विचार को शुरू करने वाले संस्थापक और प्रमुख व्यक्ति हैं।

    उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन गरीबों और वंचित लोगों के विकास के लिए कई काम करने में समर्पित किया।

    यह ट्रस्ट महाराष्ट्र के गरीब तथा जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर निस्वार्थ भावना से सामाजिक कार्य कर रहा है। मैं ट्रस्ट को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई देता हूं।

    ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राहुल सुबोध सावजी रेडियोलॉजिस्ट रह कर भी उन्होंने खुद को सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित कर दिया है। वे समाज के इस अथक प्रयासों के लिए बधाई के प्राप्त हैं।

    ‘सपना सुबोध सावजी चॅरिटेबल ट्रस्ट’ की सामाजिक कार्य करणे की भावना प्रबल है तथा मेरा मानना है कि यही मानवता के श्रेष्ठतम रूप का दर्शन दिलाता है।

    इस ट्रस्ट का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता, एकता और भाईचारा पैदा करना है।

    आप सभी ने एक सामान्य शुरूआत करके, अपने लगन और परिश्रम के बल पर बड़े मुकाम हासिल किये हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि, आपके अनुभव से अनेक लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

    मुझे यह विश्वास है की, आप सभी लोग बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

    ट्रस्ट की ओर से बुलढाणा जिले के जलगांव जामोद तालुका में किड़नी रोगियों को मुफ्त दवाएं वितरित की गयी। सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। विदर्भ में आत्महत्या पीड़ितों के परिवारों को वित्तीय सहायता दी। कोविड जैसी वैश्विक महामारी के दौरान लोगों को चिकित्सा सहायता और सलाह प्राप्त करने के लिए 24 घंटे हेल्पलाइन सेवा प्रदान करने के लिए एक हेल्प डेस्क की स्थापना की गई।

    इतना ही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। मदद के लिए वॉकर उपलब्ध कराए गए। दिव्यांग और जरूरतमंद बच्चों को स्कूल में लगने वाली सामग्री बांट रहे थे।

    मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि ट्रस्ट की ओर से कैंसर रोगियों को मुफ्त इलाज प्रदान करने के लिए शिर्डी में 800 बिस्तरों वाला कैंसर अस्पताल बनाने की परियोजना है।

    आज यहा कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा क्षेत्र, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक क्षेत्र, वाणिज्य और उद्योग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों और समाजसेवा के लिए लगभग 35 पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।

    आज से सामाजिक कार्यों के प्रति आपकी जिम्मेदारी बढ़ गयी है। इसलिए मैं इन सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देता हूं और उनको भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

    हम सब को मिलकर स्वस्थ, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण करना है। इसी संकल्प के साथ मैं अपनी वाणी को विराम देता हूं।

    धन्यवाद।
    जय हिंद। जय महाराष्ट्र।।