Close

    02.01.2024 : महाराष्ट्र पुलिस स्‍थापना दिन

    Publish Date: January 2, 2024

    महाराष्ट्र पुलिस स्‍थापना दिन। सुबह ८ बजे, मंगलवार, दिनांक २ जनवरी २०२४, स्थल : गोरेगाव, मुंबई

    श्री विवेक फणसालकर जी, महाराष्ट्र राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

    पुलिस दल तथा स्टेट रिझर्व्ह पुलिस फोर्स के सभी वरीष्ठ अधिकारी एवं उपस्थित सभी मेरे प्यारे पुलिस जवानों

    मी आपल्या सर्वांना महाराष्ट्र राज्य पोलिस स्थापना दिनाच्या शुभकामना देतो.

    आज ही के दिन, 2 जनवरी, 1961 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने समारोहपूर्वक महाराष्ट्र पुलिस दल का झंडा महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया था।

    ‘सदरक्षणाय खलनिग्रहणाय’ यह महाराष्ट्र पुलिस दल का घोष वाक्य है और इस वाक्य के संदर्भ में आपका कार्य निश्चितही सराहनीय है।

    मुझे महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिन के इस शुभ अवसर पर आपको संबोधित करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है।

    यह दिन राज्य में कानून प्रवर्तन के इतिहास में बहुत महत्व रखता है। आज, हम महाराष्ट्र पुलिस दल की स्थापना का जश्न मनाने के लिए एकजुट हुए हैं।

    यह एक ऐसी संस्था है जिसने महाराष्ट्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम् भूमिका निभाई है।

    यह, पुलिस दल में सेवा करने वाले पुरुषों और महिलाओं के समर्पण, बलिदान और अटूट प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करने का दिन है। जो अक्सर राज्य के नागरिकों की रक्षा और सेवा करने के लिए अपना जीवन दांव पर लगाते हैं।

    मेरे प्यारे, पुलिस जवान भाइयों और बहनों,

    हमारे महाराष्ट्र पुलिस दल का कार्य, न्याय की निरंतर खोज और कानून एवं व्यवस्था को कायम रखने का एक प्रमाण है।

    पिछले कुछ वर्षों में, महाराष्ट्र पुलिस दल को पारंपरिक अपराधों से लेकर सायबर अपराध और आतंकवाद जैसे उभरते खतरों तक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है।

    इन चुनौतियों का हमारे पुलिस दल ने सामना करके सभी प्रकार के अपराध से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए, अपने दृष्टिकोण में लगातार नवाचार और आधुनिकीकरण के साथ कामयाबी हसील की है।

    समाज में किसी भी प्रकार के अपराध को रोकना पुलिसों का अहम कर्त्तव्य है। पुलिस दल में महिला पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिसकर्मीयों का भी बड़ा योगदान हैं। देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहे पुलिसों के प्रति मैं आभार प्रकट करता हूँ।

    इसके साथ आनंद कि बात है, कि अब पुलिस दल में इंजिनियर, डॉक्टर, जैसी विभिन्न अन्य क्षेत्रों से उच्च शिक्षित डिग्री हासील किए हुए जवान भी शामिल हो रहे है। यह पुलिस दल के लिए गर्व कि बात है।

    आज महाराष्ट्र पुलिस दल में लगबग दोन लाख पुलिसकर्मी कार्यरत हैं और इस वर्ष पुलिस दल में कई नये पद भरे गये हैं। मैं उन्हें, अपने जीवन में शुरु होने वाले, इस राष्ट्रीय सेवापर्व के लिए शुभकामनाएं देता हूँ।

    जिस तरह मेरे पुलिस साथी प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयासरत हैं, उसी तरह उन्होंने खेल के क्षेत्र में भी अपना हुनर दिखाया हैं। वर्ल्ड पुलिस अँड फायर गेम्स 2023 में महाराष्ट्र पुलिस ने विन्निपेग, कनाडा में तीन स्वर्ण पदकों के साथ कुल सात पदक जीते, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में छह स्वर्ण पदकों सहित बाईस पदक हासिल करके पुलिस दल की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। मैं इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र पुलिस दल का अभिनंदन करता हूँ।

    अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में महाराष्ट्र पुलिस दल के बैंड दस्ते ने लगातार छठ़ी बार खिताब जीता है। यह एक गौरवशाली बात है।

    मुझे बताने मैं आनंद होगा की, हाल ही में महाराष्ट्र दौरे पे भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचूक आए थे और उनके आगमन पर पुलिस दल के बैंड पथक ने उनका स्वागत किया था। तब भूटान के राजा ने महाराष्ट्र पुलिस बैंड पथक की तारीफ करके सम्मान किया था। यह हमारे लिए निश्चितही गर्व की बात है।

    मुझे पूरा विश्वास है की, महाराष्ट्र पुलिस दल देश के कानूनों को निपक्ष रूप से लागू करने के लिए हमेशा कटिबद्ध रहेगा। यह समाज के स्वस्थ विकास के लिए अनुकूल भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए निश्चितही प्रयासरत रहेगा।

    मैं फिर एक बार आप सभी को पुलिस स्थापना दिन और नए साल की शुभकामनाएं देता हूँ, इसके साथ महाराष्ट्र पुलिस दल के सराहनीय कार्य की कामना करता हूं।

    धन्यवाद।
    जय हिंद। जय महाराष्ट्र।।